पिपरई: पिपरई में जनचेतना शिविर: पुलिस ने बताए एससी-एसटी एक्ट के प्रावधान, अधिकारों के प्रति किया जागरूक
पिपरई में थाना अजाक पुलिस द्वारा जनचेतना एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को शाम लगभग 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित शिविर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के करीब 45 से 50 नागरिक शामिल हुए।