विदिशा: विदिशा के पेट्रोल पंप पर पानी मिला ईंधन, उपभोक्ताओं का हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला, बाइक की जांच कराई
विदिशा के हॉस्पिटल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार रात 10 बजे हंगामा हो गया पेट्रोल भरवा कर कुछ दूरी पर ही पहुंचे एक युवक की बाइक बंद हो गई। जांच मे उसे पेट्रोल मे पानी मिला हुआ दिखा, वह वापस पेट्रोल पंप पर शिकायत लेकर पहुंचा लेकिन पंप के कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की, संचालक द्वारा भी सहयोग नहीं किया गया, हंगामा होने पर पुलिस भी पहुंची।