घाटमपुर: साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया स्कूल में चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रधानाध्यापिका ने कमरे में खुद को किया बंद
विकासखंड भीतरगांव के महोलिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के बीच चल रहे विवाद को लेकर करीब चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। प्रधानाध्यापिका सत्यवती ने रसोइयों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस को फोन किया और पुलिस के पहुंचने से पहले खुद को विद्यालय के एक कमरे में बंद कर लिया।