टीकमगढ़: डूडियन खेरा का व्यक्ति रिश्तेदारी में गया, पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
आज दिन गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे कवरेज के दौरान परिजनों के बताए अनुसार मृतक का नाम जगदीश रैकवार निवासी डूडियन खेरा अपने छोटे भाई की ससुराल रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया हुआ था। इसके बाद गुरुवार की सुबह व्यक्ति एक पेड़ पर फांसी के फंदे लटका हुआ मिला।शव को जिला अस्पताल लाया गया पुलिस की मौजूदगी में शब का पीएम कराया गया।