टीकमगढ़: सांप काटने से हजूरीनगर निवासी की मृत्यु होने पर पत्नी को मिली ₹4 लाख की आर्थिक सहायता
एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल द्वारा तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम हजूरीनगर निवासी लखन लाल कुशवाहा की सांप के काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी लच्छी बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड छः की कंडिका के अंतर्गत 4,00,000/- आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई।