टीकमगढ़: भारतीय किसान संघ ने कई मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत टीकमगढ़ के द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। उसके बाद भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मैं मांगो को लेकर बताया गया कि जिले में सीमांकन की कई प्रकरण लंबित पड़े हैं, यह सारे प्रकरण शीघ्र हल किए जाए।