बांका: शोभनाथपुर गांव में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Banka, Banka | Jun 18, 2025 शोभनाथपुर गांव में नाबालिक लड़की ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मृतक नाबालिक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। मृतक नाबालिक लड़की के पिता सुशील दास ने बुधवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे बताया कि वे लोग घर में नहीं थे।जहां उसकी इकलौती पुत्री ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।