बांका: विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम ने समाहरणालय में की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Banka, Banka | Jun 18, 2025 विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर बुधवार की दोपहर 2 बजे समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने की। इसमें सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी और विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।