बांका: महेशाडीह गांव से पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
Banka, Banka | Jun 18, 2025 सदर थाना की पुलिस ने महेशाडीह गांव से एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया। बुधवार के दोपहर 1:00बजे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महेशाडीह निवासी गोरेलाल शाह पर न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था।जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया।