बांका: समाहरणालय में ट्रांसजेंडर सुविधा केंद्र और ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल की हुई बैठक
Banka, Banka | Jun 18, 2025 जिला बाल संरक्षण इकाई, बांका की ओर से समाहरणालय में बुधवार की दोपहर एक बजे ट्रांसजेंडर सुविधा केंद्र और ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निदेशक अभय कुमार ने की। उन्होंने ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम, 2019 की जानकारी दी।