बांका: लीलागोड़ा गांव में बाइक से गिरकर 12 वर्षीय बालक हुआ जख्मी
Banka, Banka | Jun 18, 2025 थाना क्षेत्र के लीलागोड़ा गांव में बाइक से गिरकर एक 12 वर्षीय बालक जख्मी हो गया।बुधवार की सुबह 11:00 बजे जख्मी बालक का प्राथमिक उपचार अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार लीलागोड़ा गांव निवासी ज्योतिष शाह का पुत्र सोनू कुमार अपने साथी के साथ बाइक से बाजार जा रहा था।इस दौरान बाइक गड्ढे में जाने से असंतुलित हो गई।जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया।