पिंड्रा: उत्तर प्रदेश हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी का दबदबा, 0.81 स्कोर के साथ प्रदेश में पहला स्थान
स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश के हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड के अगस्त 2026 के आंकड़ों में वाराणसी जनपद को पहला स्थान मिला है। जनपद का संयुक्त स्कोर 0.81 रहा जबकि जुलाई मां की तुलना में इसमें 30.65% वृद्धि दर्ज की गई है। इसे लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दिया।