जब जिद पर आ गई पार्वती...
“जब जिद पर आ गई पार्वती...” गाने को चरितार्थ करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक पत्नी अपने पैरालिसिस से पीड़ित पति की बेहद समर्पण के साथ देखभाल करती नजर आ रही है। पति खाना खाने की स्थिति में नहीं हैं, तो पत्नी इंजेक्शन के जरिए उन्हें खाना खिला रही है और साथ ही गाना भी गुनगुना रही है।
इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है।
कहते हैं, रिश्ते सिर्फ सुख में साथ रहने का नाम नहीं... मुश्किल वक्त में साथ निभाने का नाम है।
इस पत्नी को देखकर लोग यही कह रहे हैं—
असल जिंदगी की पार्वती का स्वरूप यही है।