पिछोर: नगर के छत्रसाल स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ हुई आयोजित, MLA रहे मौजूद
आज रविवार को सुबह लगभग 11 बजे केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश अनुसार उनके संसदीय क्षेत्र में प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें पिछोर विधानसभा में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया इन खेलों में स्कूली बच्चों एवं बच्चियों द्वारा बहुत ही उत्साह से भाग लिया गया,अपना-अपना सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।