कोटद्वार: कोटद्वार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 2 दिवसीय अंतर संकाय सांस्कृतिक समारोह का समापन हुआ
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में 2 दिवसीय अंतर संकाय सांस्कृतिक समारोह का गुरुवार शाम 5 बजे समापन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम कोटद्वार के महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बी0ई0एल0 के मुख्य प्रबंधक अम्बरीश कुमार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे।