कोटद्वार: कोटद्वार में आतंकी हमले के जवाब में हुई एयरस्ट्राइक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कोटद्वार के झंडाचौक में बुधवार दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर सेना की इस कार्यवाही का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने देश की सेना को सलाम करते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह स्ट्राइक हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है ।