कोटद्वार: कोटद्वार में एलयूसीसी ठगी मामले को लेकर आंदोलित महिलाओं ने चारधाम यात्रा को बाधित करने की दी चेतावनी
एलयूसीसी ठगी मामले को लेकर आंदोलित महिलाओं ने कोटद्वार तहसील में मंगलवार शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान आंदोलित महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द से एलयूसीसी कंपनी के ठगों का पर्दाफाश नहीं होता और जमा की गई पूंजी को वापस नहीं लौटाया गया तो वह चारधाम यात्रा को बाधित करेंगे।