कोटद्वार: कोटद्वार में प्रवासी सम्मेलन की धूम, रिखणीखाल क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिला सम्मान
रिखणीखाल विकासखंड के प्रवासियों के संगठन द्वारा सोमवार शाम 4 बजे कोटद्वार में प्रवासियों व विकासखण्ड के लोगों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष ठाकुर सिह रावत व संयोजक अनिल नेगी के द्वारा संयुक्त रूप में द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।