कोटद्वार: सोशल मीडिया पर बाघ का वीडियो वायरल, कोटद्वार दुगड्डा रोड पर दुर्गा देवी मंदिर के पास का बताया जा रहा वीडियो
कुछ दिन पहले ही कोटद्वार दुग्गड़ा के बीच पाँचवे मील के पास एक बाघ का वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पहुँचे तो बाघ की मौत हो गयी थी। अब फिर एक बार सोशल मिडिया में दुर्गा देवी मंदिर के पास बताया जाने वाला बाघ की वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है। डीएफओ आकाश गंगवार ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि जांच जारी है।