कोटद्वार: भारतीय सेना की पाकिस्तान पर कार्रवाई पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं संग कोटद्वार में मनाया जश्न #OperationSindoor
विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने बुधवार दोपहर 2 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर देश की इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया। उन्होंने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय सेना ज़िंदाबाद जैसे गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। महाविद्यालय परिसर में मिठाइयाँ बाँटी गईं।