आलमनगर: आलमनगर प्रखंड मुख्यालय में श्रीमद् भागवत कथा के लिए सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
सावन की तीसरी सोमवारी को मुख्यालय के बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर आलमनगर नगर पंचायत के विभिन्न चौक चौराहों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान हर हर महादेव, जय मैया पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं के जयकारे से क्षेत्र भक्तिमय हो गया।