आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में शनिवार को लगा जनता दरबार, नौ मामलों की हुई सुनवाई
आलमनगर के अंचल अधिकारी दिव्या कुमारी के नेतृत्व में विभागीय निर्देश के आलोक में आलमनगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान अलग-अलग जगह से आने वाले नौ जमीन संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। मौके पर ही कुल सात मामलों का निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों की सुनवाई के लिए अगले जनता दरबार की तारीख दे दी गई है।