आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने आलमनगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा से एक शराबी को गिरफ्तार किया। शराब पिए जाने की पुष्टि के उपरांत प्राथमिकी दर्ज की गई और न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया