आलमनगर: सावन के तीसरे सोमवार को आलमनगर के सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सोमवार को आलमनगर मुख्यालय के सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा कई इंतजामत किए गए थे, वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। प्रखंड क्षेत्र के कई अन्य शिव मंदिरों में भी पूरे दिन महादेव के शिवलिंग पर लोग जलाभिषेक करते हुए उत्साहित देखे गए।