आलमनगर: आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में नवविवाहिताओं का मधुश्रावणी पर्व धूमधाम से संपन्न
मिथिलांचल में लगातार 13 दिनों तक नवविवाहितों के लिए अग्नि परीक्षा की तरह माना जाने वाला मधुश्रावणी का त्योहार रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान नव विवाहिताओं की कठोर तपस्या देखने को मिली जिसमें वह अपने और अपने पति के अचल सौभाग्य की कामना करती है। आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में उक्त त्यौहार को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।