आलमनगर: आलमनगर नगर पंचायत: दो वार्ड पार्षदों में कार्य योजना को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 की वार्ड पार्षद निशा मिश्रा और वार्ड नंबर 15 के वार्ड पार्षद सूरज पटेल के बीच एक कार्य योजना को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट होने लगी। इस घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।