दमोह में अवैध कनेक्शनों पर कार्यवाही करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है, बताया जा रहा शहर के गढ़ी मोहल्ले में लोगो ने बिजली विभाग के साथ अभद्रता कर धक्कामुक्की कर खदेड़ा, और पत्थरबाजी की..पत्थरबाजी का वीडियो आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है, बताया जा रहा मामले में बिजली विभाग द्वारा कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराई गई