सोनकच्छ: कलेक्टर के आदेश के बाद भी ग्राम धंदेड़ा में जलाई नरवाई, पीपलरावां पुलिस ने किसान पर मामला दर्ज किया
Sonkatch, Dewas | Mar 29, 2026 पीपलरावां थाना क्षेत्र के ग्राम धंधेड़ा में खेत में नरवाई जलाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को नरवाई जलाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि गेहूं की कटाई के बाद बचे फसल अवशेषों में आग लगाई गई थी, जिससे आसपास के खेतों में आग फैलने और पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बन गया था।