गुन्नौर: गांव डुप्टा खुर्द में तालाब की जमीन बताकर मकान गिराने पहुंची राजस्व विभाग की टीम, बिना कार्रवाई के वापस लौटी
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डुप्टा खुर्द में पुराने मकान को तालाब की जमीन में बताते हुए की गई शिकायत के बाद शनिवार शाम करीब 4 बजे राजस्व विभाग की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। जेसीबी पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। नापतोल के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हंगामा हुआ तथा मारपीट की नौबत आ गई।