बिहार में शराब की लूट,अररिया: रानीगंज के खरहट टोल टैक्स के पास शराब लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक-खलासी फरार हो गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक से शराब की बोतलें लूट लीं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। SDPO ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर शराब लूटने वालों पर कार्रवाई होगी।