डुमरांव: बड़का ढकाइच के पास रेस्टोरेंट से 7 लाख की शराब, दो स्कॉर्पियो व तीन नंबर प्लेट के साथ तस्करी का खुलासा
Dumraon, Buxar | Sep 10, 2026 नेशनल हाईवे किनारे खड़ी दो स्कॉर्पियो पर उत्पाद विभाग की नजर पड़ते ही शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो गया। बड़का ढकाईच स्थित एक रेस्टोरेंट परिसर में गुरुवार की सुबह 9 बजे छापेमारी कर दोनों वाहनों से करीब 7 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की गई।