सिमडेगा: जिला खनन निरीक्षक ने मधुबन नदी से अवैध बालू लदा हुआ दो ट्रैक्टर को किया जप्त, थाना को किया सुपुर्द
सिमडेगा जिला खनन निरीक्षक ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर गुरुवार के सुबह मधुबन नदी से अवैध बालू लदा हुआ दो ट्रैक्टर को जप्त किया। दोनों ट्रैक्टरों को लेकर सिमडेगा थाना को सपोर्ट किया साथ ही उनके विरुद्ध अवैध खनन का मामला दर्ज कराया। बताया गया कि एनजीटी कानून लगने के बावजूद नदियों से बालू का उठाव हो रही थी जिस पर कार्रवाई हुई।