सिमडेगा: सिमडेगा के गेनमेर राणा टोली गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर घर में की आत्महत्या,छानबीन में जुटी पुलिस
सिमडेगा के गेनमेर राणा टोली गांव में बीती देर रात 15 वर्षीय प्रमिला कुमारी नामक किशोरी में अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।बुधवार की सुबह परिजनों को पता चला तब इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर सिमडेगा भेज दिया। बताया गया कि वह दो दिनों से बीमार थी और अचानक घर में फांसी लगा ली इधर पुलिस आत्महत्या पर छानबीन कर रही है।