सिमडेगा: हलवाई पुल के पास NH 143 पर लगे भारी जाम में घंटों फंसा रहा एंबुलेंस, मरीज रहा परेशान
गणपति विसर्जन के मद्देनजर बुधवार की रात पुलिस भारी वाहनों को खूंटी टोली के पास शहर में प्रवेश करने से रोक दी थी। जिससे हलवाई पुल के पास NH 143 पर भारी जाम लग गया। इस दौरान एक एंबुलेंस भी मरीज को लेकर रांची जाने के दौरान वहां घंटों फंसा रहा, जिससे मरीज की हालत बिगड़ने लगी। इसके सूचना के बाद पुलिस देर रात वाहनों के जाम खुलवाई, जिसके बाद एंबुलेंस रांची गया।