सिमडेगा: कंजोबा भंडार टोली के पास बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत, पुलिस शव कब्जे में ली
बगई निवासी अनीश केरकेट्टा नामक युवक बुधवार को कंजोबा भंडारटोली के पास बाइक दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात इसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सूचना मिलने पर 12 सितंबर की सुबह पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर इसके शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू की।