सिमडेगा: डूमरडीह के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति घायल
नानेसेरा निवासी राजेश नामक व्यक्ति बुधवार की देर रात पैदल घर की तरफ जा रहा था इसी क्रम में डूमरडीह के पास अज्ञात वाहन उसे धक्का मार कर फरार हो गई। जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद उसे 12 सितंबर की अहले सुबह सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।