सिसई: सिसई अंचल कार्यालय में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन, 24 मामलों की सुनवाई
Sisai, Gumla | Mar 12, 2025 सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय,सिसई में जन शिकायत निवारण कैंप का बुधवार दोपहर आयोजन किया गया। कैंप में अपर समाहर्ता गुमला सचिंद्र बड़ाईक एवं डीआरडीए निदेशक, गुमला द्वारा नागरिकों की शिकायतों को सुना गया।अपर समाहर्ता ने बताया कि कल 24 मामलों की सुनवाई हुई। उन्होंने निवारण का आश्वासन भी दिया।मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण भी आए थे।