सिसई: सिसई रेफरल अस्पताल में डॉक्टर के नदारद रहने पर मरीज के परिजन भड़के, प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
Sisai, Gumla | Mar 11, 2025 सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल सिसई में मंगलवार शाम दुर्घटना के शिकार मरीज आए। लेकिन नर्स के द्वारा ही उनका इलाज करके गमला रेफर कर दिया गया।जिसको लेकर परिजन आक्रोशित हुए।उस समय डॉक्टर सीमा सांगा की ड्यूटी थी।डॉक्टर के नदारत रहने पर रहने पर नर्स ने इलाज किया।सूचना मिलते ही जिप अध्यक्ष अस्पताल पहुंची और नाराज हुई।साथ ही अस्पताल सिसई की प्रभारी भी पहुंची।