सिसई: नागफनी रापुटोली में अंचलाधिकारी सिसई ने जेसीबी से आम रास्ते पर अवैध निर्माण तोड़ा
Sisai, Gumla | Mar 11, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के नागफनी रापु टोली में कुछ ग्रामीणों ने शिकायत किया था कि गांव में आम रास्ता है। जिसमें गांव के कुछ ग्रामीणों ने अवैध तरीके से अपना घर बना लिया है।जिसके कारण से रास्ता बाधित हो रहा है। कई बार नोटिस देने के बाद अंचलाधिकारी,सिसई थाना प्रभारी,सीआई दिलीप सिंह एवं अन्य कर्मचारियों व सशस्त्र बलों की उपस्थिति में घर को जेसीबी द्वारा तोड़ा गया।