सिसई: सतासिली डांड़टोली में पेड़ से गिरकर महिला घायल, रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
Sisai, Gumla | Mar 12, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के सतासिली डांड़टोली गांव में पोको उरांव नमक महिला बुधवार सुबह पेड़ से गिर गई।जिसके कारण उसे गंभीर चोट आई।आसपास के ग्रामीणों की मदद से उसे उठाकर तुरंत रेफरल अस्पताल सिसई ले जाया गया। रेफरल अस्पताल सिसई में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीण एंबुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल गुमला ले गए।