सिसई: निमड़ा में ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल गुमला
Sisai, Gumla | Mar 12, 2025 सिसई थाना से बुधवार शाम मिली जानकारी के अनुसार सिसई थाना क्षेत्र के निमड़ा गांव निवासी संतोष गोप उम्र 37 वर्ष पिता रंथु गोप ने अपने घर के अंदर पाइप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह ज्यादातर नशे की हालत में रहता था और नशे की हालत में ही उसने फांसी लगा ली।जैसे ही लोगों ने उसे फांसी में देखा। सिसई थाना को सूचना दी गई।