बक्सर: बक्सर पुलिस का 'साइबर मंगलवार': हर हफ्ते जागरूकता से थमेगा ऑनलाइन ठगी का जाल
Buxar, Buxar | Aug 19, 2026 बक्सर बढ़ते ऑनलाइन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बक्सर पुलिस ने एक अनोखी पहल शुरू की है। अब हर मंगलवार को जिले में 'साइबर मंगलवार' अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर छात्रों, युवाओं और आम लोगों को डिजिटल सुरक्षा के गुर सिखाए गए। लोगों को फिशिंग लिंक, फर्जी लोन ऐप, UPI फ्रॉड की जानकारी दी।