भीलवाड़ा: नगर विकास न्यास लॉटरी में बड़ी गड़बड़ी, अधिकारियों और परिवारों को भूखंड आवंटन के आरोप में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास द्वारा 16 अक्टूबर को निकाली गई 3081 भूखंडो की लॉटरी में बड़ी अनियमितता होने के आरोप सामने आए हैं। इसे लेकर अब आमजन सड़कों पर उतर गए हैं। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।