कुलपहाड़: महोबकंठ थाना परिसर में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधित शिकायतों की रही भरमार
थाना महोबकंठ परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें सबसे अधिक मामले राजस्व से संबंधित रहे। समाधान दिवस में राजस्व लेखपाल अरविंद कुमार, भान सिंह, इंद्रपाल, सत्यम सिंह सहित कई शिकायतकर्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुने गए।