आंवला: आंवला के अलीगंज में महिला ने मंत्री से न्याय की गुहार लगाई, घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया
आंवला तहसील के अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए उसने सोमवार दोपहर करीब दो बजे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से न्याय की गुहार लगाई।