आनंदपुरी: आनंदपुरी के हरिदेवजोशी मुख्यबसस्टैंड पर बदहाल सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालन की सुध नहीं ली गई
पंचायत चुनाव की आहट के बीच विकास के दावों की जमीनी हकीकत भी सामने आने लगी है। आनंदपुरी कस्बे के हरिदेव जोशी मुख्य बस स्टैंड पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया सार्वजनिक सुविधा घर वर्षों से बंद पड़ा है। दरवाजे पर लटका ताला और देखरेख के अभाव में जर्जर होती इमारत सरकारी धन के उपयोग और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।