◆◆ *सारण के 9 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं*
◆◆ *'सात निश्चय-3' के तहत उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज हुई तैयारी, जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक*
छपरा, 24 जून 2026
◆ बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत "उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य" संकल्प को साकार करने हेतु सारण जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज सभी नामित प्राचार्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
◆ सारण जिले के उन 9 प्रखंडों—तरैया, मकेर, एकमा, दरियापुर, मढ़ौरा, मशरक, लहलादपुर, पानापुर एवं इसुआपुर—जहां अब तक कोई डिग्री कॉलेज संचालित नहीं था, वहां आगामी 01 जुलाई 2026 से तात्कालिक व्यवस्था के तहत चिह्नित सरकारी भवनों में डिग्री कॉलेजों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।
◆ जिलाधिकारी ने कहा कि इन कॉलेजों के प्रारंभ होने से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी तथा स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इससे उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ेगा तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे।
◆ बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कॉलेज संचालन हेतु चयनित भवनों में आवश्यक सिविल कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए 28 जून 2026 तक भवनों को संबंधित प्राचार्यों को हस्तांतरित करना सुनिश्चित किया जाए।
◆ जिलाधिकारी ने सभी नामित प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वे 25 जून 2026 से ही अपने-अपने आवंटित भवनों में कॉलेज कार्यालय का संचालन प्रारंभ करें तथा कॉलेज संचालन से संबंधित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें।
◆ उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं नजारत उप समाहर्ता को निर्देशित किया कि कॉलेजों के लिए आवश्यक फर्नीचर एवं अन्य सामग्री जैसे बेंच-डेस्क, टेबल, कुर्सियां, उपभोग्य सामग्री आदि की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि आवश्यक सामग्रियों की खरीद एवं आपूर्ति हेतु आदेश संबंधित कॉलेज के स्तर से निर्गत किए जा चुके हैं।
◆ जिलाधिकारी ने प्रत्येक कॉलेज में इंटरनेट सुविधा एवं सीसीटीवी कैमरे की स्थापना शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से प्रत्येक कॉलेज में एक-एक होमगार्ड जवान की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया गया।
◆ बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्राचार्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 01 जुलाई 2026 से शैक्षणिक गतिविधियों का सुचारु एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें तथा नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें।
◆ बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता (एलएईओ) तथा सभी नामित कॉलेजों के प्राचार्य आदि उपस्थित थे।
#degreecollege
#ReviewMeeting
#DM
#saran
#chapra
Bihar Education Department
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 24, 2026