झुंझुनू: गूगन की ढ़ानी मे बेटा-बेटी की शादी के लिए दबंगों ने किया रास्ता बंद, पूरा परिवार पहुंचा झुंझुनूं कलेक्टर के पास
झुंझुनू के बुहाना क्षेत्र के गूगन की ढाणी गांव में दबंग किस्म के लोगों ने एक परिवार के घर का मुख्य रास्ता बंद कर दिया, परिवार सोमवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास झुंझुनू जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रास्ता खुलवाने की मांग की है, ग्रामीणों ने बताया की रघुवीर के भाई के बेटे बेटी की शादी है और दबंग लोगों ने रास्ता बंद कर दिया जिससे शादी मैं भारी परेशानी हो रही है