झुंझुनू: बीडीके अस्पताल में निरोगी राजस्थान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर लगाया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
झुंझुनू बीड़ीके अस्पताल में रविवार सुबह 11:बजे के आसपास निरोगी राजस्थान की कड़ी में और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस के उपलक्ष में स्थानीय विधायक राजेंद्र भांबू के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में युवाओं ने रक्तदान करके मानव सेवा करने का संकल्प लिया तो आमजन को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया