झुंझुनू: SP ने कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट को दिखाई हरी झंडी, आमजन की सुरक्षा करेगी कालिका पेट्रोलियम
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने सोमवार दोपहर 1:30 बजे के आसपास मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा की कालिका महिला पुलिस पेट्रोलिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,एसपी शरद चौधरी ने बताया कि शहर में या फिर गांव में जो रोमियो किस्म के युवा घूमते हैं उन पर कार्रवाई करने और चेन स्नेचिंग व अन्य वारदातों को रोकने में ये यूनिट सहायक सिद्ध होगी